पिछले कुछ समय में अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती बातचीत और ट्रम्प की बीजिंग यात्रा ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। Trade war, Taiwan Issue और Indo-Pacific Tensions के बावजूद दोनों देश रिश्तों को स्थिर करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमेरिका और चीन की नजदीकियों का भारत पर असर क्या पड़ेगा? क्योंकि बदलते US-China Relations केवल Global politics ही नहीं, बल्कि भारत की Economy, Foreign Policy और Strategic Importance को भी प्रभावित कर सकते हैं।

अगर US-China रिश्ते सुधरते हैं तो भारत को क्या फायदा हो सकता है?
- अमेरिका और चीन की नजदीकियों का भारत पर असर क्या पड़ेगा, इसका एक सकारात्मक पक्ष भी है। अगर दुनिया की दो सबसे बड़ी Economies के बीच तनाव कम होता है, तो उससे Global Market में Stability बनी रहेगी। जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
- दोनों देश मिल कर दुसरे देशों से बात कर सकते हैं जिससे रूस यूक्रेन युद्ध और अमेरिका ईरान जैसे युद्धों को रोका जा सकता है। जिससे भारत और अन्य देशों में पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें नहीं बढ़ेंगी और आम जनमानस परेशान नहीं होगा।
भारत के लिए संभावित नुकसान क्या हो सकते हैं?
पिछले कुछ वर्षों में America और China के बीच बढ़ते तनाव का फायदा भारत को Geopolitical और Economic Level पर मिला था। लेकिन अगर दोनों देशों के रिश्ते स्थिर होने लगते हैं, तो यह स्थिति कुछ हद तक बदल सकती है।
- China+1 Strategy कमजोर पड़ सकती है, जिसके तहत कई कंपनियाँ China के बाहर Manufacturing Shift करने की कोशिश कर रही थीं।
- Global companies भारत की जगह फिर से China को अधिक Stable और Efficient Manufacturing Hub मान सकती हैं।
- Indo-Pacific region में India की strategic importance कुछ हद तक कम हो सकती है।
- अगर US-China Tensions कम होते हैं तो QUAD जैसे Groups कमजोर पड़ जाएँगे जो चीन के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए बनाए गए हैं।
- अभी अमेरिका भारत से ज्यादा पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने में लगा हुआ है, चीन के साथ भी अमेरिका रिश्ते सुधारने में लग गया तो भारत Diplomatically Isolate हो सकता है।
- Supply Chains और Investment Flows में India को मिलने वाला अतिरिक्त Geopolitical Advantage कम हो सकता है। क्योंकि कई विदेशी कंपनियाँ और निवेशक, जो China से दूरी बनाकर India की तरफ आ रहे थे, वे दोबारा China में भरोसा बढ़ा सकते हैं।
भारत की विदेश नीति पर क्या असर पड़ेगा?
अमेरिका और चीन की नजदीकियों का भारत पर असर भारत की विदेश नीति पर भी दिखाई देगा।
- भारत के पाकिस्तान से किसी भी तरह के टकराव की स्थिति में दोनों देश अमेरिका और चीन पाकिस्तान की तरफ झुकाव रखेंगे, भारत को ऐसी स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।
- चीन अमेरिका से दोस्ती के बाद भारत की सीमा पर भारत से टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसी स्थिति में भारत को रूस जैसे देशों के साथ संबंध और अधिक बढ़ाने होंगे जो की दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करवा सके।
- चीन की सस्ती वस्तुएं अमेरिका में भारतीय वस्तुओं की मांग को कम कर सकती हैं। इससे निपटने के लिए भारत को अन्य देशों के साथ Free Trade Agreements बढ़ाने होंगे।
भारत की विदेश नीति का सबसे बड़ा लक्ष्य आने वाले समय में यही रहेगा कि वह बदलते Global Power Balance के बीच अपने National Interests को सुरक्षित रख सके।
क्या अमेरिका और चीन सच में दोस्त बन सकते हैं?
हाल के समय में बढ़ती Diplomatic Meetings और बातचीत को देखकर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या America और China के रिश्ते पूरी तरह सामान्य हो सकते हैं। लेकिन Ground Reality यह है कि दोनों देशों के बीच कई ऐसे बड़े मुद्दे मौजूद हैं जो उनकी Rivalry को खत्म होने नहीं देते।
- Taiwan issue आज भी US-China tensions का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।
- South China Sea में Military Presence और Territorial Claims को लेकर विवाद जारी है।
- AI, Semiconductor और Advanced Technology को लेकर Tech War लगातार तेज हो रही है।
- Economic Competition में भी America और China एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
- एक ओर अमेरिका ईरान पर हमले किए जा रहा है और दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं की चीन ईरान की अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा है।
- रूस यूक्रेन युद्ध में भी अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा दिखता है और रूस के चीन के साथ गहरे सम्बन्ध हैं।
यही कारण है कि Cooperation बढ़ने के बावजूद दोनों देशों के बीच पूरी तरह भरोसेमंद दोस्ती बनना आसान नहीं माना जाता।
“दोनों देशों के बीच Cooperation बढ़ सकता है, लेकिन Rivalry खत्म होना मुश्किल है।”
भारत को आगे क्या रणनीति अपनानी चाहिए?
अमेरिका और चीन की नजदीकियों का भारत पर असर क्या पड़ेगा, इसका सही जवाब काफी हद तक भारत की अपनी रणनीति पर भी निर्भर करेगा। बदलती Global politics में केवल दूसरे देशों के Tensions का फायदा उठाना लंबे समय तक कारगर नहीं रहेगा। भारत को अपनी Economic और Strategic Strength को लगातार मजबूत करना होगा।
- India को Manufacturing Sector को और मजबूत बनाना होगा ताकि Global companies के लिए वह एक भरोसेमंद Alternative बन सके।
- Defence Modernization पर तेजी से काम करना भारत की Strategic Security के लिए जरूरी होगा।
- Semiconductor Ecosystem और Advanced Technology Sectors में Investment बढ़ाना आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
- Strong Diplomacy के जरिए India को US, Russia, Europe और Middle East सभी के साथ Balanced Relations बनाए रखने होंगे।
- Export Competitiveness बढ़ाकर भारत Global Supply Chains में अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।
अमेरिका और चीन के रिश्तों में बदलाव का असर पूरी दुनिया के साथ भारत पर भी पड़ेगा। जहाँ Stable US-China Relations Global Economy के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं, वहीं भारत के लिए कुछ Strategic चुनौतियाँ भी पैदा हो सकती हैं। ऐसे में भारत को अपनी Economy, Technology और Diplomacy को मजबूत करने पर ध्यान देना होगा।